Morena News – बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्त में   

Morena News – बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्त में   

मुरैना, संजय दीक्षित। उत्तरप्रदेश (UP) में सक्रिय मुकेश ठाकुर गैंग के गुर्गों को मुरैना (Morena) से वारदात करते हुए रात के समय धौलपुर पुलिस ने सागर पाड़ा चौकी पर दबोच लिया हैं।इन बदमाशों ने सागर पाड़ा चौकी पर मुरैना से धौलपुर आते वक्त पुलिस की नाकाबंदी देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भाग गए।

सूचना मिलते ही सैपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह बदमाशों को पकड़ने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी में भी टक्कर मार दी। लेकिन बदमाश पुलिस के चंगुल से भाग नहीं सके। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने की कोशिश तो इसी दौरान सीओ सिटी प्रवीण सिंह सागर पाड़ा चौकी, प्रभारी बलविंदर सिंह और एसएचओ परमजीत ने तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में अपना नाम मुकेश ठाकुर गैंग के सक्रिय सदस्य और 5000 रुपये  के इनामी बताया हैं। बदमाशों ने अपना नाम कल्याण पुत्र शिबू पूर्व शिवचरण ठाकुर उम्र 35 साल निवासी मुरावली थाना कंचनपुर, सतेंद्र पुत्र देवी सिंह ठाकुर विनती पुरा थाना मनिया और शिवम पुत्र मुकेश ब्राह्मण उम्र 19 वर्ष निवासी गांधी कॉलोनी मुरैना थाना सिटी कोतवाली का होना बताया है।

पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सूचना मिलते ही एसपी केसर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और पकड़े गए तीनों बदमाशों से पूछताछ की। पूछताछ में बताया गया है कि मूकेश गैंग के सदस्यों ने 2 दिन पूर्व आगरा की बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से ही आगरा और धौलपुर पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपियों को चंबल पुल से गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने बाइक लूट के साथ-साथ जिले में पेट्रोल पंप लूट सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है। 29 नवंबर को विनती पुरा गांव में उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे हेड कांस्टेबल अशोक राजावत को आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी 10 अक्टूबर को जिला अस्पताल धौलपुर के बंदी वार्ड की दीवार को तोड़कर भी फरार हो गए थे। जो पहले से फरार चल रहे थे और डकैत मुकेश ठाकुर की गैंग से जाकर मिल गए। जिसके बाद उन्होंने लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही की हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews