Morena News : हड़ताली पटवारियों ने सरकार को जगाने धरना स्थल पर किया सुंदरकांड का पाठ

Morena News : हड़ताली पटवारियों ने सरकार को जगाने धरना स्थल पर किया सुंदरकांड का पाठ

Morena News : पटवारी संघ की हड़ताल 16वें दिन जारी रही। इसी क्रम में मंगलवार को मुरैना जिले की पुरानी तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने सुंदरकांड पाठ किया और सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष सेवक सिंह सिकरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार पटवारियों की लंबित मांग नहीं मान रही है। जिसके कारण प्रदेश के पटवारी कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। अगर सरकार पटवारियों की मांग नहीं मानेगी तो यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।

आमजन हो रहे परेशान

गौरतलब है कि हड़ताल पर जाने से पूरी तहसील का जमीनी स्तर का राजस्व का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं सरकार की कोई भी योजना का प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा हैं। इसके अलावा प्रदेश में कहीं अधिक बारिश तो कहीं सूखा के कारण खराब फसलों की शिकायत आ रही उसके लिए भी पटवारी कहीं काम नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही सीमांकन, नामांतरण, बटवारा प्रकरण आदि को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि राजस्व संबंधित जमीनी कार्य सब पटवारी ही करते थे।

[dgv_vimeo_video id=”863707913″]

यह है मांग

पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष सेवक सिंह सिकरवार ने ने बताया कि हमारे पांच प्रमुख मांगे हैं। जिनमें आवास, यात्रा अतिरिक्त हल्का भत्ता बढ़ाया जाए। साथ ही विगत 25 वर्षों से पटवारी संवर्ग निरंतर अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत है। वर्ष 2008 के पूर्व की जो स्थिति थी वही आज भी है। अतिरिक्त हलका भत्ता जो 500 में प्रति माह है उसे मूल वेतन का 25% किया जाए। बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में पटवारियो का वेतन मध्य प्रदेश में काफी कम है। जब तक यह पांच प्रमुख मांगे पूर्ण नहीं होगी तब तक पटवारी हड़ताल पर रहेंगे।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”863708108″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews