जहरीली शराब कांड : एसपी पांडे एक्शन मोड़ में, 145 आरोपियों को जिला बदर की तैयारी

जहरीली शराब कांड : एसपी पांडे एक्शन मोड़ में, 145 आरोपियों को जिला बदर की तैयारी

मुरैना, संजय दीक्षित। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने जहरीली शराब कांड के बाद एक साथ करीब 145 अपराधियों को जिला बदर करने की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को फाइल भेजी है। इस तरह का पूरे संभाग के साथ यह प्रदेश का पहला मामला होगा, जब एक साथ 145 अपराधियों को जिला बदर करने के कार्रवाई के लिए कलेक्टर को फाइल भेजी गई है। इनमें 65% शराब माफियाओं के नाम चिन्हित किए गए हैं।

लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की लिस्ट तैयार

इन अपराधियों में कुछ रसूखदार और कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं की गई है। क्योंकि उनको जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के चलते खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने मुरैना में पदस्थापना के साथ ही अपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की फाइल तैयार करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। जिसके बाद अंबाह, पोरसा, मुरैना, जौरा, कैलारस, सबलगढ़ में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की लिस्ट तैयार की गई और 145 अपराधियों की फाइल तैयार कर जिला बदर की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपी गई है।

सभी अपराधों पर रखी जा रही पैनी नजर

जहरीली शराब कांड की घटना के बाद जिले में पदस्थ किए गए एसपी सुनील कुमार पांडे ने बीते सप्ताह जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली थी, पहली ही बैठक में एसपी ने स्पष्ट कर दिया था कि जिस भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध रेत, अवैध पत्थर खनन से लेकर अन्य अपराध की गतिविधियां मिलीं, तो उस थानेदार के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा। वहीं बैठक में एसपी ने जिले भर के थानों से शराब माफिया, रेत माफिया, पत्थर माफिया से लेकर चोरी, डकैती और अन्य आदतन अपराधी की सूची मांगी, जिनके कारण जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा था।

SP ने कलेक्टर को भेजी फाइल

जिले भर के थानों से ऐसे 145 बदमाशों के नाम की लिस्ट एसपी के यहां पहुंचने के बाद अब एसपी सुनील कुमार पांडे ने इन सभी 145 बदमाशों को जिला बदर करने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसकी स्वीकृति के लिए कलेक्टर को फ़ाइल भेजी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews