गुड्डा गुर्जर के आतंक से परेशान ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार

गुड्डा गुर्जर के आतंक से परेशान ग्रामीण पहुंचे एसपी ऑफिस, लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार

मुरैना,संजय दीक्षित। चंबल में 65 हजार के इनामी खूंखार डकैत गुड्डा गुर्जर (Dacoit Gudda Gurjar) ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी हैं, डकैत गुड्डा गुर्जर के खौफ से ग्रामीण दहशत में बने हुए हैं, गुड्डा गुर्जर को पकड़ने गई पुलिस के हाथों से एक बार फिर गुड्डा गुर्जर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गयी।

यह भी पढ़े…Rolls Royce ने हटाया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा, देखें फोटोज

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं बल्कि तीन से चार बार डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया था ग्रामीणों को परेशान करने का एक ऐसा मामला मामला निरार थाना क्षेत्र के चाचौल गांव का हैं जहाँ के ग्रामीणों ने मुरैना एसपी को ज्ञापन देकर डकैत गुड्डा गुर्जर और उसके रिश्तेदारों से सुरक्षा की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक चंबल के डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपने रिश्तेदारों की मदद से वन भूमि की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”761564900″]

यह भी पढ़े…भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सौ बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

बता दे कि ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर मुरैना एसपी कार्यालय पहुंचे। जहाँ उन्होंने एसपी आशुतोष बागरी को अपनी फरियाद सुनाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर ने अपने आतंक के बल पर रिश्तेदारों की मदद से गांव से सटी वन भूमि की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वे जब भी उस जमीन से होकर अपने मवेशी लेकर निकलते हैं, डकैत गुड्डा गुर्जर के रिश्तेदार लाठियां लेकर आ जाते हैं और झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है। उसके आतंक की वजह से पूरे गांव के लोग दहशत में हैं। इसलिए डकैत गिरोह तथा उसके रिश्तेदारों से उनकी सुरक्षा की मांग की हैं।

[dgv_vimeo_video id=”761564403″]

यह भी पढ़े…नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 40 लाख की स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों का कहना है हमने इसकी शिकायत थाने से लेकर वन विभाग के अधिकारियों से की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा हैं।चांचौल गांव के रामलखन पुत्र बद्री सिंह गुर्जर सहित लगभग दर्जन भर लोग एसपी ऑफिस पहुंचे। रामलखन ने बताया कि गुड्डा डकैत अपने साथियों के साथ उसके घर आ धमका। उसके गांव के ही पप्पू, मातादीन एक राय होकर उसके घर आए तथा बंदूक, लाठी व फर्सा लेकर उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने उसके घर पर बंदूकों से फायर किए तथा गालियां देते हुए कहने लगे कि तूने हमारी वन विभाग वाली जमीन की शिकायत की है,तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews