उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 250 से ज्यादा कार्यकर्ता आज थामेंगे BJP का हाथ

पंचायत चुनाव

भोपाल।

मध्यप्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चूका है इससे बाद से ही कई लोग कांग्रेस(congress) पार्टी को छोड़ बीजेपी(bjp) का रुख करने वाले हैं। वहीँ अशोक नगर जिले के कई कांग्रेसी नेता आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। अशोकनगर का ये इलाका ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) के गढ़ गुना-शिवपुरी का हिस्सा है। ऐसे में उपचुनाव में यहां से होने वाले 2 सीटों पर चुनाव के लिए दावे मजबूत किये जा रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को करीबन 250 से ज़्यादा समर्थक आज कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शमिल होने वाले हैं। जिसको लेकर ये कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंगलवार शाम राजधानी भोपाल(bhopal) पहुंच रहे हैं। वहां सीएम शिवराज(CM Shivraj) की मौजूदगी में ये लोग पार्टी(party) की सदस्यता लेंगे। इससे पहले अशोकनगर सीट(ashoknagar seat) से जजपाल जज्जी(jajpal singh jajji) और मुंगावली सीट से बृजेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस का दामन छोड़ सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

वहीँ अब अशोक नगर और मुंगावली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर लगातार हलचल तेज हैं। कांग्रेस को इन 2 सीटों पर अब बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि मुंगावली सीट पर जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री सचिन यादव को जिम्मेदारी दी है। यादव के मुंगावली दौरे के एक दिन बाद बीजेपी ने झटका देते हुए कई कांग्रेसी चेहरों को पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर ली। 2018 में इन दोनों नेताओं जज पाल सिंह जज्जी और बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी उम्मीदवारों को हराकर इस सीट को अपने कब्जे में लिया था। लेकिन अब इनका बीजेपी में चले जाना कांग्रेस के लिए बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews