पूर्व BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

पूर्व BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

दमोह।गणेश अग्रवाल।
पथरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक  रहे लखन पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपते हुए जिले में चना खरीदी केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा बरती गई लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।इस ज्ञापन में उन्होंने किसानों तथा सोसाइटी को राहत देने की बात भी कही है. वहीं अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को सौपे गए गए ज्ञापन में अपनी ही सरकार के मुलाजिमों पर पूर्व विधायक द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पूर्व विधायक लखन पटेल द्वारा सौपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि चना खरीदी केंद्र द्वारा खरीदे गए चने का उठाव समय पर नहीं होने के कारण सोसाइटी का करीब 25000 क्विंटल चना एवं किसानों का करीब 5000 क्विंटल चना भीग गया है.

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण परिवहन में भी करोड़ों रुपए व्यय हो रहा है. पथरिया के रुचि वेयरहाउस में खरीदा गया चना परिवहन करके तेंदूखेड़ा भेजा जा रहा है, तो वहीं तेंदूखेड़ा में खरीदा गया गेहूं दमोह में भेजा जा रहा है. हटा में खरीदा गया गेहूं दमोह एवं तेंदूखेड़ा भेजा जा रहा है. इसी प्रकार पथरिया का खरीदा गया गेहूं हटा एवं दमोह भेजा जा रहा है।

पूर्व विधायक लखन पटेल ने अपनी ही सरकार के नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह परिवहन कराकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है, तथा इसमें ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर सौंपे ज्ञापन में पथरिया विधायक लखन पटेल के द्वारा अपनी ही सरकार को घेरकर उन अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है, जो इस गोलमाल में लिप्त हैं. वही सहकारी समितियों एवं किसानों को राहत देने की बात उनका बचाव करते हुए कही गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews