MP: BJP सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

MP: BJP सांसद निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में कोरोनावायरस(Coronavirus) तेजी से नेताओं को अपनी चपेट में ले रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या में अब नेताओं के नाम भी जुड़ते जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह एक तरफ जहां बीजेपी नेता(BJP Leader) दुर्गेश केशवानी(Durgesh Keshwani) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(Corona positive) आई थी वही अब नवनियुक्त राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुमेर सिंह सोलंकी(Rajya Sabha MP and BJP leader Sumer Singh Solanki) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल कोरोना के प्रारंभिक लक्षण देखने के बाद राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने अपना कोरोना टेस्ट(corona test) करवाया था। जहां आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ राज्यसभा सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द खुद को क्वॉरेंटाइन करें और कोरोना की जांच कराएं। वहीं मेडिकल टीम राज्यसभा सांसद के संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्रित कर रही है।

बता दें कि इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी और निवाड़ी के बीजेपी विधायक अनिल जैन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) सहित राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia), प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा(V. D. Sharma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट पर पॉजिटिव आ चुकी है। वही शिवराज कैबिनेट के कई मंत्रियों सहित कांग्रेसी नेता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews