MP Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन, देखिये नया टाइम टेबल

MP Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में परिवर्तन, देखिये नया टाइम टेबल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है। संशोधित परीक्षा टाइम टेबिल के अनुसार अब हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 तक तथा हायर सैकेंडरी परीक्षा 21 मई से 21 मई 2021 तक संचालित होंगी। संशोधित टाइम टेबिल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इसके साथ ही कोरोना को लेकर जारी सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा। छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग सहित परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा दे रहे बच्चों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। शिक्षक और प्राचार्य प्रोटोकॉल के नियम के अधीन आएंगे। परीक्षा केंद्रों में किसी भी छात्र से किसी भी तरह की चीज मांगने पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। यह नियम कोरोना के मद्देनजर बनाए गए हैं।

इस लिंक पर क्लिक करके देखिये संशोधित टाइम टेबल-

revised time table

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews