MP BOARD : स्कूल शिक्षा विभाग ने की तैयारी, इस नियम के साथ प्रदेश में खुलेंगे स्कूल

MP BOARD : स्कूल शिक्षा विभाग ने की तैयारी, इस नियम के साथ प्रदेश में खुलेंगे स्कूल

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में लॉकडाउन(lockdown) के पांचवें चरण की शुरुआत के साथ ही अनलॉक फेज(unlock phase) 1 शुरू हो चूका है। जहाँ अब धीरे-धीरे देश खुल रहे है। इसी बीच अब प्रदेश में जुलाई से स्कूल(school) खोलने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार(state government) ने योजना बनानी शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों को स्कूल बुलाने में ऑड-ईवन फॉर्मूला (Odd-Even Formula) अपनाने जा रहा है।

दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑड-ईवन फॉर्मूला फॉर्मूले तैयार किये हैं। जिसके तहत एक साथ स्कूल सभी बच्चों को नहीं बुलाएँगे बल्कि उन्हें एक दिन के अंतर से बारी-बारी बुलाया जाएगा। कोरोना के कारण स्कूलों में व्यवस्था भी बदलने वाली है। वहीँ प्रत्येक कक्षा में बच्चों की संख्या आधी होगी। बच्चों को सोशल डिस्टेंस(social distance) के साथ बैठाया जायेगा।

ऐसी होगी व्यवस्था

एक बेंच पर सिर्फ एक स्टूडेंट को बैठाया जाएगा। लैब और लाइब्रेरी में भी एक साथ 10 या 12 से ज्यादा स्टूडेंट्स की एंट्री नहीं होगी। स्कूल में भी बच्चों को पूरे समय मास्क लगाना होगा। हर कक्षा के बाहर सैनेटाइजर रखना होगा। हाथों को सेनेटाइज़ करने के बाद ही एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews