VIDEO: सीएम शिवराज ने किया यह बड़ा ऐलान, हजारों लोगों को होगा फायदा

VIDEO: सीएम शिवराज ने किया यह बड़ा ऐलान, हजारों लोगों को होगा फायदा

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश में आदिवासियों पर चल रहे छोटे-मोटे मामलों को वापस लेने की बात कही है। सीएम शिवराज मंगलवार को जोबट के चुनावी दौरे पर थे और एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात का ऐलान किया।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस MLA का फरार बेटा हुआ 15 हजारी, भाजपा ने प्रियंका-कमलनाथ को घेरा

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के उदयगढ़ इलाके में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आदिवासी वर्ग के हितों के लिए शिवराज की सरकार (Shivraj Government) ने जो योजनाये चलाई थी, उन्हें कमलनाथ की सरकार ने आते ही बंद कर दिया। लेकिन अब उन योजनाओं को दोबारा शुरू कर दिया गया है और इसके साथ ही साथ अब हम विकास की एक नई इबारत लिखने जा रहे हैं।

शिवराज ने ऐलान किया कि आदिवासियों के ऊपर प्रदेश भर में जो छोटे-मोटे मुकदमे चल रहे हैं और जिनके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें सरकार वापस लेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में जल्द ही एक लाख सरकारी नौकरियों मे भर्ती का ऐलान किया जिसमें आदिवासियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। शिवराज ने यह भी घोषणा की कि यदि आदिवासी महुआ की शराब पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बनाते हैं तो उसे बेचने की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए बाकायदा सरकारी दुकानों पर भी बिक्री होगी।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: 4 लाख शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, सैलरी का ग्रांट जारी, जल्द मिलेगा लाभ

शिवराज ने इसके साथ ही ‘आपका राशन, आपके द्वार’ योजना के लिए वाहनों पर सुगम ऋण (Bank Loan) दिलाने की बात आदिवासी नौजवानों से कहीं। सरकारी स्कूलों (Government School) में मध्यान्ह भोजन जैसे योजनाओं का संचालन अब समूह की महिलाओं के माध्यम से करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। कमलनाथ पर हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में कमलनाथ (Kamal Nath) ही कांग्रेस के अकेले नेता बचे हैं बाकी कांग्रेस (MP Congress) अनाथ हो गई है और अब सुलोचना यानी जोबट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना भी भाजपा के साथ है।

[dgv_vimeo_video id=”636056990″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews