MP के कांग्रेस विधायक ने PM नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद, चर्चाओं का बाजार गर्म

cabinet meeting

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मंगलवार को ग्वालियर में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 13 मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra मोदी) द्वारा प्रधानमंत्री रहत कोष से 2 – 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि और गंभीर घायलों को 50,000 -50,000  रुपए की सहायता राशि देने पर ग्वालियर जिले की ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra मोदी)को धन्यवाद दिया है।

— PMO India (@PMOIndia) March 23, 2021

ये भी पढ़ें – MP Politics: सिंधिया समर्थक मंत्री के लिए यह क्या कह गए BJP नेता, चोरों में गिनाया नाम

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने अपने ऑफिशियल ट्विटरएकाउंट और फेसबुक एकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  आभार जताते हुए एक मांग भी की है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi  का ट्वीट शेयर करते हुए कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने लिखा “किसी के जीवन की कोई क़ीमत नहीं हो सकती पर माननीय प्रधानमंत्री का हृदय से आभार जो उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया। यदि भविष्य में कोई ऐसी योजना भी बनाई जाए जहां परिजनों को स्थाई रोज़गार भी मिल सके तब पीड़ित परिवार की वास्तविक मदद होगी और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

https://www.facebook.com/267469433820324/posts/884205382146723/?d=n

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) द्वारा इस तरह खुले आम सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra मोदी) का आभार जताने के बाद राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह ग्वालियर के पुरानी  छावनी क्षेत्र में एक ऑटो को तेज रफ़्तार बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे ऑटो में सवार 12  महिलाएं और ऑटो चालक की मौके पर  ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कलेक्टर एसपी सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे।  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवेदन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मृतक के परिजनों को 4 -4  लाख रुपये की सहायता राशि और घायलों को 50,000-50,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

दुर्घटना के तुरंत बाद कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक(Congress MLA Praveen Pathak) भी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गये थे, उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर जमकर फटकार लगाईं। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने एडीएम रिंकेश वैश्य और अन्य अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जो सहायता राशि घोषित हुई है उसक आश्वासन नहीं राशि चाहिए और तत्काल चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews