रेड जोन जिले में कोरोना विस्फोट, एक साथ 30 पॉजिटिव, 3 दिन टोटल लॉकडाउन

रेड जोन जिले में कोरोना विस्फोट, एक साथ 30 पॉजिटिव, 3 दिन टोटल लॉकडाउन

नीमच।

नीमच में कोरोना(corona) का कहर जारी है। लगातार आ रहे नए मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए है। इसी बीच शनिवार देर रात एक बार फिर 30 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट(report) पॉजिटिव(positive) आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई है। वहीँ जिले का जावद कस्बे का क्षेत्र हॉटस्पॉट बन गया है। जहाँ से 25 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

दरअसल शनिवार देर रात जिले में एक साथ 30 मरीजों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को आई 109 रिपोर्ट में 30 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिले के जावद से सटे उमेदपुरा गांव के 4 सैंपल पॉजिटिव आए हैं तो वहीँ जावद कस्बे से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही एरिया कंटेंमेंट जोन है, जबकि नीमच के राजीव नगर में एक सैंपल पॉजिटिव आया है।जिले में कोरोना संक्रमण से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 45 स्वस्थ होकरअपने घर लौट चुके है।

इधर नीमच में बीती रात कोरोना सैंपल की रिपोर्ट ने जिले के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। जिसके तुरंत बाद सख्ती दिखते हुए कलेक्टर ने जिले में ३ दिन का टोटल लॉकडाउन कर दिया है। इससे पहले नीमच में शनिवार को महिला बस्ती गृह नीमच से 4 लोगो को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गयी थी। सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.रावत ने बताया कि सभी 4 लोगो को जिला चिकित्सालय में 10 मई को कोरोना पोजिटिव आने पर भर्ती किया गया था, जिनकी 11 दिन की अवधि‍ पूरी हो गयी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews