MP : लॉकडाउन के बीच दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत

MP : लॉकडाउन के बीच दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत

भिण्ड।गणेश भारद्वाज।

भिंड जिले में लॉकडाउन के बीच गोलीबारी हुई। एंडोरी थाना क्षेत्र के खनेता गांव में दो पक्षों के बीच यह घटना राजनीतिक और जमीन विवाद के चलते हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे पक्ष के व्यक्ति के घायल होने की खबर है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई।

मामला ये है कि तोमर और पवैया दोनों पक्षों के बीच पुराना सरपंची एवं जमीनी विवाद चल रहा है। उसी विवाद के चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई। जहां आक्रोश में आकर एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के जयेंद्र सिंह तोमर पर गोली तान दी। वहीं गोलीबारी में जयेंद्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोहद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews