MP के इस क्षेत्र में मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराने पर मुकदमा दर्ज

MP के इस क्षेत्र में मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराने पर मुकदमा दर्ज

शिवपुरी, मोनू प्रधान

शिवपुरी-कोलारस पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौआ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित करने वालों के खिलाफ कल देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगी है। कार्यक्रम आयोजित करने पर 21 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

कोलारस पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के ग्राम कुम्हरौआ गांव में राम जानकी मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna janmashtmi ) के दिन रात 11:00 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस बात की जानकारी लगने पर कोलारस थाना पुलिस ने हरिराम धाकड़, हरि प्रकाश कटारे, विवेक कटारे, संजीव कटारे, गोपाल धाकड़, बीरेंद्र धाकड़ लखन धाकड़, जितेंद्र धाकड़ प्रकाश ,चदेल गौरव धाकड़ सहित 11 अन्य के खिलाफ धारा 188 269 270 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews