MP: बस ऑपरेटरों को लेकर कमलनाथ की शिवराज से बड़ी मांग

MP: बस ऑपरेटरों को लेकर कमलनाथ की शिवराज से बड़ी मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट(All India Motor Transport) ने अपनी मांगों को लेकर 10 से 12 अगस्त तक सांकेतिक हड़ताल करने का आवाहन किया है। मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने शिवराज सरकार(Shivraj government) से 5 मांग की है। जिसको राज्य शासन द्वारा ना मानने पर अब ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। वही अब इसमें सियासत गरमा गई है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Former Chief Minister Kamal Nath) ने बड़ा बयान दिया है।पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मैंने कई बार इनकी मांगों को दोहराया है और इस संबंध में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखें किंतु अब तक इस विषय पर सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं होना जनहित के खिलाफ है।

दरअसल कमलनाथ सरकार ने ट्वीट करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। बस ऑपरेटर्स की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इस संकटकाल को देखते हुए डीजल पर लगने वाले करो एवं रोड टैक्स में कमी सहित अन्य करों में भी राहत की मांग गलत निर्णय नहीं है।कमलनाथ ने कहा कि मैंने कई बार इनकी मांगों को दोहराया और मुख्यमंत्री को इस संबंध में राहत देने के लिए पत्र भी लिखें। वहीं उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बस ऑपरेटर्स ने विरोधस्वरुप अपनी बसो का संचालन बंद कर रखा है और अब आज से ट्रक एसोसिएशन ने भी प्रदेश में तीन दिवसीय हड़ताल का आव्हान किया है। इससे व्यापार – व्यवसाय प्रभावित होगा और बसो के बंद रहने से आम जनजीवन पहले से ही प्रभावित है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस उनकी माँगो का समर्थन करती।वहीं सरकार से माँग की है कि जनहित में उनकी माँगो को तत्काल मान कर उन्हें राहत प्रदान की जाए।

बता दें कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के आह्वान पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज से ट्रांसपोर्टर्स प्रदेशव्यापी हड़ताल (transporters strike) पर है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की 5 मांगों में आरटीओ सीमाओं के चेक पोस्ट खत्म करने, डीजल पर वैट में कमी करने, रोड टैक्स और गुड्स टैक्स में छह महीनों की छूट दी जाने और चालकों का कोविड बीमा किया जाना और बसों पर माल लदान लाइसेंस का विरोध शामिल है।जिसको लेकर अब वो हड़ताल पर हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews