नए साल के पहले दिन जाने क्यों Twitter पर ट्रेंड कर रहा #एमपी_में_जंगलराज

नए साल के पहले दिन जाने क्यों Twitter पर ट्रेंड कर रहा  #एमपी_में_जंगलराज

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। आज विश्व भर में नए साल (New Year) का जश्न (Celebration) मनाया जा रहा है, वहीं अगर वर्चुअल वर्ल्ड (Virtual World) की बात की जाए तो उसमें नई साल के जश्न की जगह एमपी में जंगलराज (Jungleraj in MP) ट्रेंड कर रहा है। ऐसा क्या हुआ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जो ट्विटर पर एमपी में जंगलराज ट्रेंड करने लगा। अब तक ट्विटर पर इस को लेकर 121k ट्वीट (Tweet) किए जा चुके है और यह इंडिया में टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। अब सवाल ये उठता है कि ऐसा क्या हुआ है मध्य प्रदेश में जो यह ट्रेंड चल रहा है।

दरअसल हैश्टैग एमपी में जंगलराज के साथ ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें  मस्जिद (Mosque) के पास कुछ लोग भगवा झंडा लेकर खड़े हुए है और नारेबाजी कर रहे है। इस वीडियो में  आश्चर्य की बात यह है वहीं पास में पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई है। शेयर हो रहे वीडियो के बारे में लोग कह रहे हैं कि यह इंदौर (Indore) के चंदनखेड़ी का है। इंदौर का चंदन खेड़ी हाल ही में चर्चा का विषय बना था क्योंकि यहां हिंदू संगठन द्वारा राममंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Temple Construction) के धनसंग्रह को लेकर रैली निकाली गई थी, जिस पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया था। एमपी ब्रेकिंग वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता पुष्टि नहीं करता है।

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो मंदसौर (Mandsaur) का है। वही इस वीडियो को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) ने 30 दिसंबर को एक बयान जारी किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि मंदसौर की एक मस्जिद पर हमला किया गया है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए धनराशि का संग्रह किया जा रहा है। इसी धनराशि संग्रह के दौरान मध्य प्रदेश के 2 शहर इंदौर और उज्जैन में हिंदू संगठनों द्वारा रैली निकाली गई थे। जिसमें विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पथराव किया गया था। पहले रैली पर पथराव का मामला उज्जैन शहर के बेगम बाग से आया था और उसके कुछ दिन बाद ही इंदौर के चंदन खेड़ी में उज्जैन जैसी स्थिति पैदा हुई थी। वही उज्जैन और इंदौर में हुए पथराव पर प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की थी प्रशासन द्वारा पत्थरबाजों के घर तोड़ दे गए थे।

#एमपी_में_जंगलराज पर लोगों की प्रतिक्रिया

https://twitter.com/Shazi__786/status/1344982926174408705

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews