MP News : केएस ग्रुप के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, मुरैना ग्वालियर सहित अलग अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई

MP News : केएस ग्रुप के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, मुरैना ग्वालियर सहित अलग अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई

CBI raid on KS Group : मध्यप्रदेश में सीबीआई ने केएस ग्रुप के अलग अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाी की है। केएस आयल्स लिमिटेड के मुरैना और ग्वालियर सहित तीन स्थानों पर एक साथ छापामारी की गई है। मुरैना में इनके कार्यालय व आवास एवं ग्वालियर में एक साथ आए सीबीआई के दल ने तीनों स्थानों को बंद कर दिया है। आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में आई सीबीआई की टीम ने यहां आकर छापामार कार्रवाई शुरु की। उनके पहुंचते ही यहां हड़कंप मच गया।

केएस ग्रुप के चैयरमेन रमेश चंद्र गर्ग से सीबीआई अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और यहां तमाम आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। बता दें कि इस यहां साल 2010-11 में भी इनकम टैक्स की रेड हुई थी और इसके बाद सीबीआई व ईडी ने भी कार्रवाई की थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुरानी कार्रवाई को लेकर ही ये जांच दल आया है। इसी के साथ ये जानकारी भी मिली है कि ग्रुप का 7 हजार करोड़ से अधिक बैंक लेनदेन का मामला सामने आया है। फिलहाल सीबीआई टीम की कार्रवाई जारी है। इस बारे में तफ्सील से शाम तक जानकारी मिलने की संभावना है।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”869033015″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews