MP: कर्फ्यू में पुलिसकर्मी ने रोका तो युवकों ने मारा चांटा, फायरिंग, मचा हड़कंप

MP: कर्फ्यू में पुलिसकर्मी ने रोका तो युवकों ने मारा चांटा, फायरिंग, मचा हड़कंप

धार।

पूरे देश में पीएम मोदी के आवाहन के बाद 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। जिसको लेकर प्रदेश की सरकार भी एक्शन में है। सभी जिलों में कर्फ्यू और लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसी बीच धार के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगने के बाद लोगों को घर ने रहने की अपील करने पर कुछ बदमाशों ने एक थानेदार को थप्पड़ जड़ दिया है। इसके बाद बदमाशों ने थानेदार के ऊपर फायरिंग भी की है जिसमें एक पुलिस जवान घायल भी हो गया है।

दरअसल बुधवार रात 9:00 बजे बाग थाना क्षेत्र पर चेकिंग चल रही थी। जहां थाना के सहायक उपनिरीक्षक मानसिंह ने चार पहिए वाले वाहन को रोककर उसमें बैठे लोगों से कहा कि कर्फ्यू की वजह से क्षेत्र की सहारा सारी सीमाएं सील है। इसी बीच कार में बैठे उमेश धनसिंह भील नामक व्यक्ति पुलिस अधिकारी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमलेश सिंगर फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल पर स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। आरोपी उमेश सिंह और उसके पिता धन सिंह द्वारा पुलिस पर फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया है की फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस के साथ ऐसी हरकतें की गई है। इससे पहले सोमवार को खंडवा जिले से पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया था। जा आरक्षक दुकान बंद करवाने पहुंचे थे तभी उनका कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। इसी बीच युवकों ने अधिकारी के कॉलर पकड़कर उसे चांटा जड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा था। वही शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews