जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर, सांसद ने जारी किया Animation Video

जबलपुर में बन रहा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर, सांसद ने जारी किया Animation Video

जबलपुर।संदीप कुमार

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर ब्रिज बन रहा है जिसकी कीमत करीब 767 करोड़ रूपए है।इस ब्रिज की लंबाई करीब 6 किलोमीटर है।जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने इस निर्माणधीन ओवर ब्रिज का एनिमेशन वीडियो भी जारी किया है। फ्लाईओवर को तैयार करने की समय सीमा करीब 3 साल की रखी गई है।जबलपुर सांसद के मुताबिक इसे बनाने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

सांसद राकेश सिंह और उनकी टीम ने अपने प्रजेंटेशन के जरिए यह समझाने की कोशिश की है कि जो फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, वह भारत के कुछ बड़े प्रोजेक्टों में शुमार होगा. इस पर जो केबल स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है उस तरीके के पुल अभी भारत में कम ही जगह बने हैं. यह तकनीक अभी अमेरिका और दुनिया के विकसित देशों में ही इस्तेमाल की जा रही है। राकेश सिंह का कहना है कि यह फ्लाईओवर जबलपुर विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

ये फ्लाईओवर कई बार सियासी घेरे में आया।खास बात ये भी है कि इस फ्लाईओवर का काम 2023 तक पूरा होना है, और 2024 में राकेश सिंह एक बार फिर लोकसभा के चुनावी मैदान में होंगे, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले चुनाव की पूरी लड़ाई इसी पुल के ऊपर से होकर गुजरेगी इसलिए यह पुल ना केवल राहगीरों की राह आसान कर रहा है. बल्कि राकेश सिंह की राजनीति की राह भी इससे आसान हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews