Munger : दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए के जाते समय हुआ पुलिस के साथ लोगों का विवाद, हुई लाठीचार्ज

Munger : दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए के जाते समय हुआ पुलिस के साथ लोगों का विवाद, हुई लाठीचार्ज

बिहार, डेस्क रिपोर्ट। मुंगेर( munger) नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान देरी को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस द्वारा गोली चलाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही पंडाल आयोजकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में लगभग 30 लोग घायल हो गए।

जनकारी के अनुसार पुलिस ने 26 अक्टूबर की मध्यरात्रि 25 से अधिक मूर्तियों को विसर्जित करने पर जोर दिया। जिसके विरोध में कई आयोजकों ने आपत्ति जताते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में संग्रामपुर, कोतवाली और कासिम बाजार के थाना प्रभारी सहित लगभग 20 पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने कुछ जिंदा और खाली कारतूस के साथ तीन देसी पिस्तौल बरामद किए है।

पुलिस ने दावा किया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन्हें हवा में गोली चलानी पड़ी, जिसके बाद कुछ लोगों ने जवाबी गोलीबारी कर दी, जिसके कारण उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचान स्थानीय निवासी अनुराग पोद्दार (25) के रूप में हुई है। वही चार स्थानीय निवासी भी घायल हुए है। इस मामले को लेकर मुंगेर के एसपी लिपी सिंह ने कहा कि घटना में 26 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज निकली जा रही है। वही एसपी ने कहा कि आगे कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पर्याप्त बल तैनात किए गए है। उन्होंने बताया कि मामले में करीब 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि भक्तों पर खुली गोलीबारी नीतीश कुमार सरकार के तालिबानी शासन को दिखाती है। उन्होंने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भी पुलिस कर्मियों के खिलाफ पूछताछ कर कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

वही हिंसा का एक वीडियो साझा करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि, “क्या बीजेपी-जेडीयू सरकार दुर्गा उपासकों को जानवरों की तरह पालेगी? क्या बीजेपी-जेडीयू सरकार दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए लोगों को मार देगी। जी हां, ये चित्र बिहार के मुंगेर की है, जहां पहले पुलिसवालों ने आम जनता पर लाठीचार्ज किया और फिर उन पर गोली चलाई।”

मुंगेर में बुधवार को पहले चरण का मतदान होना है, वही दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हिंसा के बाद सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews