IPS के संपर्क में आने वाला नगर निगम का इंजीनियर भी निकला कोरोना पॉजिटिव

IPS के संपर्क में आने वाला नगर निगम का इंजीनियर भी निकला कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर जिले की उप नगरीय क्षेत्र रांझी अभी तक कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण से अछूती थी। एसडीएम(SDM) मनीषा वास्कले तहसीलदार राजेश कुमार सहित पुलिस अधिकारी लगातार वायरस(virus) संक्रमण को रांझी में आने से रोक भी रहे थे। बावजूद इसके नगर निगम(municipal corporation) जबलपुर में पदस्थ एक इंजीनियर(engineer)  के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने आज स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम के साथ इंजीनियर कृष्णा रावत को सुख सागर कवारेंटाइन सेंटर में भर्ती किया है।

बताया जा रहा है कि इंजीनियर विस्थापित सब्जी मंडियों के ले आउट करने में लगे हुए थे इतना ही नहीं आईपीएस(IPS) अधिकारी रोहित केसवानी के भी इंजीनियर रावत लगातार संपर्क में थे। 3 दिन पहले कृष्णा रावत का सैंपल लिया गया था और तभी से वह होम कवारेंटाइन में थे।देर रात उनकी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव(POsitive) आई है जिसके बाद आज एसडीएम मनीषा वास्कले, अपर आयुक्त राकेश अयाची और तहसीलदार राजेश कुमार की मौजूदगी में इंजीनियर को सुखसागर क्वारेटाईंन(quarantine) सेंटर में भेजा गया है। हम आपको बता दें कि रांझी अनुभाग का यह पहला पॉजिटिव केस है। फिलहाल जबलपुर में अभी तक 84 केस पॉजिटिव आए हैं जबकि एक महिला की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews