डबरा/यशवंत श्रीवास्तव।
पूर्व रंजिश के चलते आज एक ही परिवार के 2 लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बेलगडा गांव की है जहां खेत पर बने मकान पर अमर सिंह और गिरवर रावत की हत्या कर दी हत्या का आरोप मृतकों के भतीजे सहित आधा दर्जन लोगों पर है घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग की है जब अमर सिंह और गिरवर अपने खेत पर बने मकान पर थे तभी पूर्व रंजिश के चलते आधा दर्जन आरोपी आए और दोनों पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए परिजन दोनों को लेकर सिविल अस्पताल डबरा पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और शवों का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया घटना से गांव में तनाव का माहौल है पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 2 लोगों की निर्मम हत्या
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






