
दमोह आशीष कुमार जैन। दमोह जिले की तेंदूखेड़ा नगर पंचायत के सीएमओ को लोकायुक्त की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने सीएमओ प्रकाश चंद्र पाठक एवं एकाउंटेंट जितेंद्र श्रीवास्तव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों नगर पंचायत कार्यालय में रिश्वत ले रहे थे।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी ठेकेदार बी एल बड़ेरिया ने सीसी सड़क आरसीसी नाली का निर्माण किया था जिसके भुगतान बिल पेंडिंग पड़े थे। लंबे समय से बिल भुगतान के लिए ठेकेदार मिन्नत कर रहा था लेकिन उसके बदले ठेकेदार से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
ये भी पढ़ें – नरोत्तम-अजय सिंह की मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज, गोविन्द राजपूत बोले- स्वागत है
परेशान ठेकेदार ने लोकायुक्त सागर की शरण ली और लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया तो आज नगर पंचायत के दफ्तर में एक लाख की रिश्वत लेते सी एम ओ पाठक को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में एकाउंटेंट जितेंद्र श्रीवास्तव को भी पकड़ा गया है। कार्यवाही फिलहाल जारी है।
ये भी पढ़ें – मप्र राज्यसभा चुनाव : BJP उम्मीदवार एल मुरुगन ने भरा नामांकन, शिवराज बोले- अहम भूमिका निभाएंगे
[dgv_vimeo_video id=”610693296″]
[dgv_vimeo_video id=”610693517″]
[dgv_vimeo_video id=”610693686″]
[dgv_vimeo_video id=”610694184″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

