बरैया को राज्यसभा ना भेज कांग्रेस दिखा रही दलित विरोधी चेहरा: नरोत्तम मिश्रा

बरैया को राज्यसभा ना भेज कांग्रेस दिखा रही दलित विरोधी चेहरा: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल।
राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) से पहले एमपी(MP) की सियासत में जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। कभी सत्ता पक्ष विपक्ष को घेरे में ले रहा तो कभी विपक्ष हमलावर हो रही है। खास बात ये है कि कोरोना संकटकाल के चलते सोशल मीडिया पर दोनों पार्टियों का वार-पलटवार तेजी से चल रहा है। चौधरी राकेश सिंह (Chaudhary Rakesh Singh) के बाद स्वास्थ्य और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Health and Home Minister Narottam Mishra) ने राज्यसभा उम्मीदवार फूल सिंह बरैया (Rajya Sabha candidate Phool Singh Baraiya) को पहली वरियता देने की बात कही है।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्यसभा में दिग्विजय सिंह जी को वरीयता क्रम में प्रथम प्रत्याशी बनाकर और फूल सिंह बरैया जी को राज्यसभा ना भेजकर दलित विरोधी कांग्रेस अपनी सामंती सोच का परिचय दे रही है। मिश्रा का कहना है कि पीड़ित, शोषित, दलित और वंचित वर्ग के साथ कांग्रेस हमेशा से अन्याय करती रही है। फूल सिंह बरैया को राज्यसभा ना भेजकर दलित विरोधी कांग्रेस ने अपना असली चेहरा सबके सामने ला दिया है।इतना ही नही ट्वीटर पर भी मिश्रा ने हैशटैग के साथ #दलितविरोधीकांग्रेस शब्द का प्रयोग किया है।

इससे पहले पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने फूल सिंह बरैया को राज्यसभा भेजने में प्रथम वरीयता देने की बात कह उपचुनाव का गणित बताया था। इसके बाद ही दिग्विजय को लेकर सियासी पारा हाई है, ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस दिग्विजय की जगह बरैया को वरिय़ता देगी या फिर दिग्विजय ही एक बार फिर राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews