कांग्रेस के प्रदर्शन पर नरोत्तम मिश्रा ने दिखाया आईना, राहुल गांधी पर कहीं बड़ी बात

कांग्रेस के प्रदर्शन पर नरोत्तम मिश्रा ने दिखाया आईना, राहुल गांधी पर कहीं बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नेशनल हेराल्ड केस में ED द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये गए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भीड़ लेकर पहुंचने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बड़ा हमला बोला है। ग्वालियर (Gwalior News) पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये नकली गांधी हैं , यदि ये गलत नहीं है तो डर क्यों रहे हैं।  गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है , चुनावों के लिए पूरे इंतजाम हैं।

भाजपा (BJP Madhya Pradesh) की बैठक में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ED ने राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया, यदि आप साफ सुथरे हैं तो घबराहट क्यों, बौखलाहट क्यों? और आप यदि डरते नहीं हो तो भीड़ को क्यों ले जा रहे हो? एक सवाल के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल ग कभी सावरकर नहीं हो सकते और गांधी भी नहीं हो सकते। ये तो नकली गांधी हैं। यदि ये गांधी हैं तो फिरोज कौन थे? कभी खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं कभी गांधी। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे परिवार के मामले अब प्याज की परतों की तरह उखड रहें है न, बेचैनी इसी बात की है।

ये भी पढ़ें – Gwalior महापौर प्रत्याशी को लेकर केंद्रीय मंत्री तोमर और सिंधिया का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

मप्र में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में सुरक्षा के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि पर्याप्त इंतजाम हैं। मध्य प्रदेश में शांति है , हमारा प्रदेश शांति का टापू है , अभी देश में कितना कुछ हुआ लेकिन हमारे यहाँ अमन रहा।  इसलिए किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”720223946″]

[dgv_vimeo_video id=”720223055″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews