फ्लोर टेस्ट से पहले नरोत्तम का बड़ा बयान, देखिए वीडियो

फ्लोर टेस्ट से पहले नरोत्तम का बड़ा बयान, देखिए वीडियो

भोपाल।

फ्लोर टेस्ट से पहले पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा का कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा के दावे पर बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम का कहना है कि आज विधानसभा में पता चल जाएगा किसके पास बहुमत है किसके पास नही।कांग्रेस की सरकार जाने वाली है । वही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बयान पर कहा कि दिग्विजय सब समझ गए है।पहली बार उन्होंने सच कहा है।वो बैंगलुरु रह कर आए है और सारा घटनाक्रम जान चुके है।

वही उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जो सच है उसे स्वीकार करे और अपने कर्मो पर विचार करे। कांग्रेस डूबी है।अपने घर को संभलना चाहिए । हाउस में अपनी बात तो नही कह पा रहे है तो मीडिया के माध्यम से कह रहे है। आज फैसला हो जाएगा।

बता दे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है। दोनों दलों की तैयारियां पूरी है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि 12 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाई गई बैठक में वे अपने इस्तीफे का ऐलान कर सकते है।दिग्विजय ने भी कहा है कि कमलनाथ इस्तीफा दे सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews