Neemuch: कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मृतको की संख्या हुई 10

Neemuch: कोरोना से बुजुर्ग की मौत, मृतको की संख्या हुई 10

नीमच।श्याम जाटव।

जिले में कोरोना से एक और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।जिले में मृतको की संख्या हुई 10 मृतक जावद के वार्ड नम्बर 9 का निवासी होकर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुआ था। जानकारी के मुताबिक मृतक के पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे दस दिन के लिए क्वांरन्टीन किया जाकर उपचार किया गया था। ततपश्चात ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन कल फिर से अचानक तबियत बिगड़ जाने उसकी फिर से सेम्पलिंग ली गई और ईलाज हेतु तुरन्त ही उसे इंदौर रैफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

दूसरी बार की सेम्पलिंग रिपोर्ट में वह फिर से कोरोना पॉजिटिव होना पाया गया। इसके साथ ही अब जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर अब दस तक जा पहुँचा। जिनमें से दो लोगों की मौत प्रदेश से बाहर उपचार के दौरान हुई। बाद में मृतक के शव को प्रशासनिक गाइड लाइन के तहत नीमच में ही दफनाया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews