Negligence: गेहूं खरीदी मामले में लापरवाही उजागर, किसानों की शिकायत पर बदले डीएमओ

MP News

सिवनी।

मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ विपक्ष शिवराज सरकार के लिए किसान विरोधी सरकार का नारा बुलंद किए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ गेहूं खरीदी में हुई लापरवाही के बीच किसानों के शिकायत करने पर प्रदेश में अब आला अधिकारियों के तबादले तक हो रहे हैं। ऐसे ही एक घटना प्रदेश के सिवनी जिले से सामने आई है। जहां गेहूं खरीदी में हुई लापरवाही के उजागर होते ही किसानों की शिकायत पर विपणन अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।

दरअसल मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है। जहां जिले में करोड़ों रुपए के गेहूं सड़ने के मामले में डीएमओ का तबादला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि डीएमओ के निरीक्षण में हो रहे गेहूं खरीदी के दौरान लगातार हो रही लापरवाही के बीच किसानों ने डीएमओ की शिकायत आला अधिकारियों से की थी। जिसके बाद आला अधिकारियों के निरीक्षण में डीएमओ को दोषी पाते हुए उसका तबादला सिवनी जिले से छिंदवाड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने डीएमओ रघुवंशी के अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए भी प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है। वही झाबुआ में पदस्थ डीएमओ शिशिर सिन्हा को शिवनी का कमान सौंपा गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब गेहूं खरीदी के दौरान लापरवाही उजागर हुई है। हालांकि किसानों की शिकायत के बाद आला अधिकारी द्वारा मामले की त्वरित जांच करते हुए डीएमओ को दोषी पाकर कार्रवाई करना वाकई नया है। वहीं इससे पहले शिवराज सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि किसानों के एक एक गेहूं के दानों को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews