Tikamgarh: नवागत Collector सुभाष कुमार द्विवेदी ने संभाला पदभार

Tikamgarh: नवागत Collector सुभाष कुमार द्विवेदी ने संभाला पदभार

टीकमगढ़।आमिर खान।

बीते रविवार की देर रात टीकमगढ़ कलेक्टर हर्षिता सिंह के तबादले के साथ टीकमगढ़ में नए कलेक्टर के रूप में सुभाष कुमार को भेजा गया है। आज नवागत कलेक्टर सुभाष कुमार ने पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने संयुक्त कार्यालय की समस्त शाखाओं का जायजा लिया। इसके बाद अपने सभी अधीनस्थों से परिचय किया।
राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित 2012 बैच के आईएएस सुभाष कुमार द्विवेदी को टीकमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीकमगढ़ में उन्होंने आज पदभार संभाला और इसके ठीक बाद अपने अधीनस्थों से परिचय किया। परिचय के बाद नवागत कलेक्टर ने संयुक्त कार्यालय की तमाम शाखाओं में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर श्री द्विवेदी राज्य प्रशासनिक सेवा के चयनित अधिकारी है। इसलिए इनके पास एक बड़ा अनुभव भी है। निरीक्षण के दौरान एक वृद्ध आवेदक कलेक्टर को दिखाई दिए, उन्होंने तत्काल अपने अधीनस्थ को उसकी समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews