नया Lava Blaze Duo भारत में लॉन्च, मिलेगा दो डिस्प्ले, बेहतरीन फीचर्स, लुक भी आकर्षक, इतनी है कीमत, जानें सबकुछ 

लावा का नया 5जी स्मार्टफोन दो डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री ले चुका है। इसे Dimensity 7025 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
Lava Blaze Duo

Lava Blaze Duo: भारत में लावा का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। खास बात यह है कि डिवाइस दो डिस्प्ले के साथ आता है। इसका नाम “लावा ब्लेज़ डूओ 5जी” है। स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियों में था। अब इंडियन मार्केट में दस्तक भी दे चुका है। ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Amazon पर इसकी सेल 20 दिसंबर से शुरू होगी। कई ऑफर मिलेंगे। डिवाइस कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

Lava Blaze Duo

लावा ब्लेज़ डुओ के दो स्टोरेज वेरिएन्ट मिलते हैं। 6जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं 8जीबी+128जीबी की कीमत 17,999 रुपये है। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर एचडीएफसी कार्ड के जरिए फोन की खरीददारी करने पर 2000 रुपये बैंक ऑफर मिलेगा। कंपनी घर पर फ्री सर्विस की सुविधा भी देगा।

Lava Blaze Duo

डिजाइन और वेरिएन्ट (Lava Double Display Smartphone)

स्मार्टफोन दो कलर वेरिएन्ट में आता है- आकाशीय ब्लू और आर्कटिक व्हाइट। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। डायमेंशन 162.4 x 73.85 x 8.45mm है। वजन 186 ग्राम है। बैक में दो कैमरा मॉड्यूल एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है। फ्रंट सेंटर पर पंच हॉल देखने को मिलता है, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा जोड़ा गया है।

Lava Blaze Duo

प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर (Lava New Smartphone)

नए लावा ब्लेज़ डुओ को Dimensity 7025 प्रोसेसर से लैस किया गया है। 8 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलता हो। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। 5000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। आईपी 64 रेटिंग, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और सिंगल स्पीकर भी जोड़ा गया है।

Lava Blaze Duo

कैमरा और डिस्प्ले  (Lava Blaze Duo Features)

हैंडसेट में 6.67 इंच कर्वड एज AMOLED स्क्रीन, फुल एचडी रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ 1.58 इंच OLED रियर डिस्प्ले दिया गया है, जो सेल्फ़ी, नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, कैलोरी ट्रैकर और अन्य कई सुविधाओं को सपोर्ट कर्ता है। बैक में 64 मेगापिक्सल सोनी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews