
भोपाल।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 21 दिन के लॉकडाउन का निर्णय लेने में पीएम ने काफी देरी कर दी। अगर यह निर्णय जल्दी ले लिया जाता तो शायद कोविड 19 से बचा जा सकता था। पीसी शर्मा ने प्रदेश की जनता को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी भक्तों को देवी मां से प्रार्थना करनी चाहिए कि कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म हो जाए।
इसी के साथ सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कियह समय कोरोना वायरस से लड़ने का है , ना कि प्रदेश के मुख्य सचिव और आयोग के अध्यक्षों को पदों से हटाने का। लेकिन फिर भी प्रदेश के मुख्य सचिव को हटा दिया गया है। उन्होने कहा कि अगर सरकार जनता के लिए सही तरह से काम करती है तो विपक्ष भी सदा उनका साथ देने के लिये तैयार है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

