संतोषी माता मन्दिर के पास परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात, Dial 100 ने बचाया

संतोषी माता मन्दिर के पास परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात, Dial 100 ने बचाया

खंडवा।सुशील विधानी

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला खण्डवा के थाना कोतवाली के अंतर्गत गणेश तलाई कॉलोनी में संतोषी माता मन्दिर के पास झड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली है । राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर पुलिस कंट्रोल खण्डवा एवं थाना कोतवाली खण्डवा को सूचित करते हुये डायल-100 एफ़.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।

एफ़.आर.व्ही स्टाफ आरक्षक राममोहन एवं पायलेट नरेन्द्र द्वारा मौके पर पहुँचकर नवजात बच्ची को डायल-100 वाहन से ले जाकर उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल खण्डवा में भर्ती कराया गया । डायल-100 एफ़.आर.व्ही. से प्राप्त जानकारी अनुसार नवजात बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति गणेश तलाई में संतोषी माता मंदिर के पास झाड़ियों में छोड़ गया है । बच्ची को डायल-100 एफ़.आर.व्ही स्टाफ द्वारा अपने संरक्षण में लेकर शासकीय जिला अस्पताल खण्डवा में भर्ती किया गया जहाँ बच्ची को पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया गया । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews