कटर मशीन हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने मारी गोली

कटर मशीन हटाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने मारी गोली

मुरैना।संजय दीक्षित।

पोरसा के नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुरा में अवधेश उपाध्याय नामक युवक को गोली मारी दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह अवधेश उपाध्याय और उसका भाई मोटरसाइकिल लेकर खेत की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते मे राजवीर बरेठा ने दुकान के सामने बेल्डिंग करने की मशीन लगा दी।

जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। जब अवधेश उपाध्याय ने राजवीर बरेठा से मशीन हटाने के लिए कहा तो गाली गलौच करने लगा। जब गाली गलौच देने से मना किया तो राजवीर का लड़का पवन अंदर से कट्टा लेकर आया और उसने अवधेश उपाध्याय को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। जो अवधेश के गाल में जा लगी।जिससे वह घायल हो गया।गंभीर अवस्था मे घायल युवक को पोरस अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहाँ डॉक्टर ने उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शरू कर दी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews