कोरोना वायरस होने की फैली खबर झूठ,कलेक्टर ने बताया मैसेज को भ्रामक

कोरोना वायरस होने की फैली खबर झूठ,कलेक्टर ने बताया मैसेज को भ्रामक

जबलपुर/संदीप कुमार. कोरोना वायरस को लेकर सोशल साइट में लगातार अफवाह फैलाई जा रही है आलम ये है कि अफवाह से जिला प्रशासन भी परेशान हो गया है लिहाज़ा आनन फानन में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि सोशल साइट में चल रही अफवाह पर कोई भी ध्यान न दे।कलेक्टर ने यह भी कहा है कि जिसने भी यह अफवाह फैलाई है उसकी तलाश की जा रही है साइबर सेल को जाँच के लिए निर्देश भी दिए गए है। प्रशासन भी एक्शन ऐसे व्यक्ति पर लेगा।कलेक्टर भरत यादव ने साफ कहा है कि जबलपुर में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस नही मिला है।कलेक्टर की माने तो कोरोना वायरस का जबलपुर में एक भी पॉजिटिव केस नही है। कलेक्टर भरत यादव ने वायरल हो रही इस अफवाह से लोगो को सतर्क रहने का आग्रह किया है । उन्होंने कहा कि जबलपुर जिले कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी पॉजिटिव प्रकरण नहीं मिला है । जबलपुर शहर और जिले में कोरोना वायरस को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है और चीन और अन्य प्रभावित देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री की स्क्रीनिंग की जा रही है।कलेक्टर ने बताया कि व्हाट्सअप पर वायरल हो रही अफवाह में जिस व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होना बताया जा रहा है। उस नाम के किसी भी व्यक्ति का न तो स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है और न ही कोई सेम्पल जांच हेतु लिया गया है।

जबलपुर में हुआ करोना वायरस का अटैक

चीन से फैले इस वायरस ने मचाई हुई है भारी तबाही। खाली चीन में ही 2000 लोगों की मौत हुई और यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में 65 देशों में फैल चुका है। इस वायरस का असर अब खबर यह भी आ रही है कि दिल्ली और तेलंगाना में इस वायरस का असर देखा गया। एक अर्पित नाम का शख्स जो हाल ही में इटली से लौटा था जहां इस वायरस का बहुत असर हुआ है। उस शख्स को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया वह एक बर्थडे पार्टी में गया था इस बात से अनजान था कि उसे कोरोनावायरस है उस बर्थडे पार्टी में नोएडा के बहुत सारे स्कूल के छात्र आए हुए थे इस कारण नोएडा के स्कूल की छुट्टी कर दी गई। उस बर्थडे पार्टी में जबलपुर, रानीताल मैं रहने वाले शिवम त्रिपाठी भी थे।

जब वह जबलपुर आए तो इस बात से अनजान थे और वह ग्वारीघाट में हुए विशाल गांव कुंभ में पहुंचे वहां से वह वायरस आम जनता में फैल गया अभी तक शहर में 5 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। शिवम त्रिपाठी को दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है। आम जनता से यह अपील है कि वह सार्वजनिक जगह पर जाने से बचे। समय-समय पर हाथ धोए। बुखार या उल्टी होने पर डॉक्टर से चेकअप कराएं। मास्क का उपयोग करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews