भुगतान न करना समिति प्रबंधकों को पड़ा भारी, जमीन अधिग्रहण के आदेश  

भुगतान न करना समिति प्रबंधकों को पड़ा भारी, जमीन अधिग्रहण के आदेश  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। समर्थन मूल्य पर धान (Grain) बेचकर गए किसानों (Farmer) को भुगतान न करना और अमानक धान खरीदना दो समितियों के प्रबंधकों को भारी पड़ा है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने इन समिति प्रबंधकों की जमीन का अधिग्रहण करने और दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आयोजित हुई अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर  ने यह निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि हरसी सोसायटी के समिति प्रबंधक द्वारा 11 किसानों (Farmer) को 18 लाख रूपए का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे किसान (Farmer) परेशान हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने सोसायटी प्रबंधक जगदीश यादव की निजी जमीन का अधिग्रहण कर एपेक्स बैंक के नाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एपेक्स बैंक से संबंधित किसानों (Farmer) का भुगतान कराने को कहा है। उन्होंने समिति प्रबंधक के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई करने की हिदायत भी दी है।

इसी तरह सहकारी संस्था गोहिंदा के प्रबंधक मदन तिवारी द्वारा 2 हजार क्विंटल खराब धान की खरीदकर सोसायटी में जमा कराया गया। जाँच में यह धान अमानक पाया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मदन तिवारी की निजी जमीन का अधिग्रहण शासन हित में करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने बैठक में जोर देकर कहा कि किसानों (Farmer) के हितों की अनदेखी बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगी। किसानों (Farmer) के सभी तरह के भुगतान में कतई देरी न हो अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews