अब BJP विधायक ने दिग्विजय को लिखा पत्र, की ये मांग

bjp-mla-rameshwar-sharma-attack-on-digvijay-singh-

भोपाल।
इन दिनों एमपी में लेटर वार तेजी से चल रहा है। अब बीजेपी के दिग्गज नेता और हुजुर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पत्र लिखा है।विधायक शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि मौलाना और जमातियो से दिग्विजय जी के अच्छे सम्बन्ध है उन्हें जमातियो और मौलाना को समझाने आगे आना चाहिए ।शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आप वर्षों से इनके करीब रहें हैं और जहां नागरिकता संशोधन बिल के दौरान इनसे आपके रिश्ते और दृढ़ हुए होंगे। उन्होंने दिग्विजय से मांग करते हुए कहा है कि इन मौलाना औक जमतियों से कहें कि भारत में कोरोनावायरस को चुनौती ना दें और खुद को तत्काल क्वारांटाइन कर लें और सरकार के निर्देशों का पालन करें।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोरोनावायरस से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। ये वायरस तेजी से भारत में भी अपने पांव फैला रहा है। पीएम मोदी के 21 दिन के लॉक डाउन का जनता पूरी तरह से पालन कर रही किंतु वहीं मलेशिया से आए जमातियों ने इसको अंगूठा दिखाने का काम किया है। दिल्ली के जमातियो को मौलाना का संदेश है कि वो इस वायरस को चुनौती देने के साजिश से निकले हैं। अब ये सारे जमाती देश के कोने कोने में वायरस के साथ लोगों को संक्रमित करने का काम कर रहे हैं। जिसके बाद इन्हें मानव बम कहना गलत नहीं होगा। ये मानव बम इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि इनके पास वायरस के साथ मौलाना के संकीर्ण विचार भी हैं जिससे ये देश को इटली बना देंगे। कोरोनावायरस के संक्रमण को तो रोका जा सकता है किंतु इस संकीर्ण मानसिकता को नहीं। इसका प्रमाण इंदौर में किए गए डॉक्टर्स एवम् पुलिस टीम पर हमला है।

शर्मा ने आगे लिखा है किआप उन्हें बताएं कि ये वायरस कितनी गम्भीर चुनौती है और इसे रोका नहीं गया तो ये विश्व नक्शे से मानव सभ्यता का नाम मिटा देगी। जिसके बाद ना तबलीग जमात होंगे ना उनको मानने वाले जमाती। इसलिए हमें उम्मीद है कि आप मानव कल्याण के लिए मेरी आग्रह को अविलंब स्वीकार करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews