MP Corona: अब CM शिवराज के अपर सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव, चिरायु में हुए भर्ती

MP Corona: अब CM शिवराज के अपर सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव, चिरायु में हुए भर्ती

भोपाल,

उपचुनाव को लेकर जहां मध्यप्रदेश में एक तरफ बीजेपी जमीनी स्तर पर तैयारी करने उतर चुकी थी। अब वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ गए है। मंगलवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और बुधवार को शिवराज सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपर सचिव ओ पी श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश में एक-एक कर शिवराज सरकार के मंत्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उनके अपर सचिव ओपी श्रीवास्तव भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने के कारण श्रीवास्तव ने भी अपने सैंपल जांच के लिए दिए थे ।जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के ही चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुधवार को मंत्री रामखेलावन पटेल और उससे पहले तुलसी सिलावट भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भी कई विधायक और नेता पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावेद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, टीकमगढ़ के विधायक राकेश, अरविंद भदौरिया सहित संगठन महामंत्री सुहास भगत, तुलसी सिलावट जैसे नेता भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना अपने भयावह स्थिति में पहुंच गई है। जिसको लेकर शासन – प्रशासन द्वारा लगातार प्रदेश हित में कदम उठाए जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews