अब दिग्विजय को रामेश्वर ने दी यह सलाह

अब दिग्विजय को रामेश्वर ने दी यह सलाह

भोपाल।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को फोन कॉल्स पर आ रहे बेहूदा कॉल्स के कारण अपना मोबाइल नंबर बंद करना पड़ा है और इस बात का उल्लेख उन्होंने अपने ट्वीट में किया है ।दिग्विजय सिंह ने इसकी शिकायत बाकायदा मध्य प्रदेश के डीजीपी और सर्विस प्रोवाइडर को भी की है ।अब इस मुद्दे को लेकर राजनीति होने लगी है ।बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को सलाह दी है कि वह अपने मोबाइल नंबर को मेरे(रामेश्वर शर्मा के) मोबाइल नंबर पर डाइवर्ट कर दें। रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा है कि आप पहली बार कोई अच्छा काम करने निकले हो लेकिन कोई ना कोई बाधा आ ही गई है लेकिन आप चिंता ना करें और अपना मोबाइल नंबर बंद करने के बजाय मेरे मोबाइल नंबर पर डाइवर्ट कर दें ।इससे मै लोगों की सहायता भी कर पाऊंगा और जो धमकी दे रहा है उससे भी निपट लूंगा। दरअसल दिग्विजय सिंह ने आज सुबह ट्वीट करके अपनी इस समस्या की जानकारी दी थी और यह भी जानकारी दी थी कि अब वे अपने निवास के लैंडलाइन नंबरों पर ही उपलब्ध रहेंगे क्योंकि मोबाइल कॉल्स पर बेवजह बेवजह कॉल आ रहे हैं जो रोके नहीं रुक पा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews