कोरोना से लड़ने के लिए अब चन्देरी विधायक आये सामने

कोरोना से लड़ने के लिए अब चन्देरी विधायक आये सामने

अशोकनगर//हितेंद्र बुधौलिया।

कोरोना वायरस संकरण से निपटने के लिए तमाम तरह की मदद के लिए लोग सामने आते जा रहे हैं। अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा के विधायक गोपाल सिंह चौहान ने चंदेरी अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी पूरा करने के लिए 7 .20 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से वेंटिलेटर खरीदने स्वीकृत की है। इसके पहले वह कोरोना वायरस से लड़ने के लिये संसाधन हेतु प्रशासन को अपनी विधानसभा सहित अशोकनगर एवं मुंगावली विधानसभा के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर चुके है। चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि चंदेरी के बुनकर पूरे देश में चंदेरी साड़ी के काम से जाते रहते हैं, और हाल ही में दूर-दूर से यहां मजदूर पहुंचे हैं। कुछ लोगों को आइसोलेशन में भी रखा है ।ऐसी स्थिति में भी चंदेरी सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से वेंटिलेटर खरीदने हेतु 7लाख 20 हज़ार रुपए की राशि स्वीकृत की है।

दरअसल इससे पहले चौहान अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए जिला प्रशासन को संक्रमण से लड़ने के लिए स्वीकृत कर चुके हैं। जिसमें 5 लाख रु चंदेरी विधानसभा एवं ढाई-ढाई लाख रुपए अशोकनगर एवं मुंगावली विधानसभा के लिए दिए हैं। उल्लेखनीय है कि अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं चंदेरी विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने हाल ही के राजनीतिक उठापटक के दौरान इस्तीफे दे दिए हैं। इसलिए यह दोनों सीटें खाली हैं। चन्देरी विधायक श्री चौहान ने बताया कि क्योंकि वर्तमान में पूरे जिले में एकमात्र वहीं विधायक हैं और इस संकट की घड़ी में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को संक्रमण मुक्ति से दिलाने के लिए अपनी विधायक निधि से मदद की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews