उपचुनाव से पहले अब इस बीजेपी नेता की बसपा में हुई घर वापसी

उपचुनाव से पहले अब इस बीजेपी नेता की बसपा में हुई घर वापसी

मुरैना।संजय दीक्षित

बहुजन समाज पार्टी से पिछली बार 2013 में विधानसभा मुरैना का चुनाव लड़े रामप्रकाश राजोरिया कुछ दिन पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन भाजपा से उनका जल्दी ही उनका मोह भंग हो गया और आज उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती के आदेशानुसार प्रदेश प्रभारी रामजी गोतम एडवोकेट अंतर राव के निर्देश में प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल एवं जोन प्रभारी डा विद्या राम कोशल के समक्ष में रामप्रकाश राजोरिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के यहां आज बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उनकी घर वापसी से बहुजन समाज पार्टी में काफी हर्ष व्याप्त है और सभी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने राजौरिया का स्वागत किया है।उनके समर्थनों ने कहा कि राजौरिया की घर-वापसी से पार्टी मजबूत होगी और आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी से कड़ा मुकाबला होगा।ये तो आने वाला समय बताएगा कि वोटर किस तरफ करवट लेते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews