मध्यप्रदेश में अब इस BJP नेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

mp-BJP-MPs-threaten-to-lose-in-loksabha-election-searching-new-faces

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में कोरोना(Corona in Madhya Pradesh) का कहर जारी है। एक तरफ जहां संक्रमण के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में नेताओं पर संक्रमण(infection) का खतरा भी तेज होता जा रहा है। मध्य प्रदेश सहित देश के कई नेताओं के संक्रमित होने की खबर सामने आई है। वही अब एक और बीजेपी नेता(BJP leader) दुर्गेश केसवानी(Durgesh Keswani) कोरोना(corona) संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने सभी संपर्क में आए हुए लोगों से टेस्ट(test) कराने की अपील की है।

दरअसल गुरुवार को ट्वीट(tweet) करते हुए बीजेपी नेता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि आज मेरी पहली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 5 दिन पहले से ही बीजेपी नेता होम आइसोलेशन(Home isolation) में है। वहीं उन्होंने अपने संपर्क में आए हुए लोगों से अपील की है कि वह आइसोलेशन में रहे और कोरोना की जांच कराएं।

बता दें कि मुख्यमंत्री से लेकर उनके कैबिनेट मंत्री तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब तक कई विधायक और भाजपा कांग्रेस के नेता भी संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan), सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया(Cooperative Minister Arvind Bhadoria), जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालाँकि कई नेता अब स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews