मप्र में NSUI नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी पर अड़े कांग्रेसी

मप्र में NSUI नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी पर अड़े कांग्रेसी

मंडला। मध्यप्रदेश (madhy pradesh) के मंडला जिले (mandla district) में NSUI के जिला महासचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने पहले चार पहिया वाहन से उनके मोपेड को टक्कर मारी और फिर गिरने के बाद सीने में गोली दाग दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, घटना देर रात एक बजे की है।जब एनएसयूआई नेता सोनू परोचियां अपनी मोपेड से घर की ओर जा रहे थे, तभी पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने पहले तो उनकी चार पहिया वाहन से मोपेड को टक्कर मारी जिससे वो गिर गए जैसे ही वह संभल पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। मृतक सोनू परोचियां NSUI का जिला महासचिव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वही घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोपी गिरफ्तारी की मांग की है,देर रात परिजनों ने जिला अस्पताल में भी काफी हंगामा किया और गिरफ्तार के बाद पीएम करने की बात कही। इधर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता की निर्मम हत्या का आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं होता है तब तक शव को किसी भी हालत में नहीं ले जाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews