बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

छतरपुर, संजय अवस्थी

एक तरफ जहां कोरोना काल में स्कूल कॉलेज बंद है। वहीं दूसरी तरफ हैकर्स के हौसले भी बड़े हुए हैं। हैकर्स लगातार साइट्स को हैक करके या तो इसे मनोरंजन का साधन बना रहे हैं यह इससे बड़ी मांग कर रहे हैं। ऐसी एक घटना छतरपुर के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से सामने आई है। जहां यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैक कर उस पर अश्लील वीडियो लिंक लगा दी गई थी। जिसकी जानकारी मिलने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फिलहाल इस लिंक को वेबसाइट से हटा दिया है। वही आगे की कार्रवाई जारी है।

छतरपुर के बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी की बेबसाइट मे अश्लील वीडियो लिंक होने से हड़कंप मच गया। आनन फानन मे बेबसाइट से यह वीडियो लिंक यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा हटा दी गई। बताते है कि 4 अगस्त के यूनिवर्सिटी के प्राचार्य, प्राध्यापक के एकीकृत जानकारी की लिंक खोलने पर यह अश्लील वीडियो खुल रहे थे। जब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी लगी तो उन्होने इससे आनन फानन मे इस लिंक को हटवा दिया।

अब इस मामले में रजिस्टर का कहना है कि किसी ने साजिश कर यूनिवर्सिटी की बेबसाइट पर फेसबुक लिंक कर दी थी। यूनिवर्सिटी को बदनाम करने के लिये ऐसा किया गया था। जिसकी शिकायत वह कल साईबर क्राईम मे करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews