बुरहानपुर SP के निर्देशन पर ग्राम सीवल पहुंची फॉरेस्ट की टीम, ग्रामीणों ने किया पथराव; 19 महिला आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर SP के निर्देशन पर ग्राम सीवल पहुंची फॉरेस्ट की टीम, ग्रामीणों ने किया पथराव; 19 महिला आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर, शेख रईस | मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना नेपानगर पुलिस ने ग्राम सीवल में आज्ञा का पालन करते हुए सर्च वारंट करने गई फॉरेस्ट की टीम पर पथराव किया गया। जिसके बाद घटनास्थल से ग्राम सीवल की 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

दरअसल, बीते माह 31 अक्टूबर को नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर पराग गुप्ता ने थाने पर लिखित शिकायत की गई थी, जिसके बताया गया था कि फॉरेस्ट की टीम जिसमें महिला वन स्टॉफ भी शामिल था ग्राम सीवल में प्रताप पिता छगन बारेला का सर्च वारंट तामील करवाने उसके घर गए थे, जहां उसकी पत्नी अनीता ने वारंट तामिली से इंकार करते हुए आसपास की महिलाओं को इकट्ठा कर लिया और वहां मौजूद 30-35 महिलाओं द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए एक मत होकर फॉरेस्ट की टीम के साथ गालीगलौज भी किया। साथ ही, पथराव करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें – कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर, वेतन-एरियर पर अपडेट, जल्द खाते में आएगी सैलरी

वहीं, शिकायत पर नेपानगर थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 782/22 धारा 353, 336, 147, 148, 506 भादवि का दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी नेपानगर एवं सूबेदार राधा यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की टीम का गठन किया गया और टीम द्वारा 19 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी निवासी ग्राम सीवल नेपानगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला आरोपियों को न्यायालय पेश कर खंडवा जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Benefits Of Oranges: सर्दियों में संतरा खाने से होते हैं कई फायदे, छिलकों में भी मिलते हैं कई गुण, चेहरे पर आएगा ग्लो, यहाँ जानें

मामले में जिन महिला आरोपियों को को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम क्रमश: अनीता पति प्रताप बारेला उम्र 28 साल, नवाबाई पति गगन उम्र 50 साल, मीराबाई पति सुरसिंग भिलाला उम्र 60 साल, दिनका बाई पति रेमलिया उम्र 50 साल, मंजू पति हीरालाल उम्र 45 साल, अनीता पति रघुनाथ बारेला उम्र 30 साल, निर्मला पिता जयसिंह उम्र 19 साल, कविता पति रायसिंह मुजाल्दे उम्र 23 साल, फुलवंती पति गोरेलाल उम्र 25 साल, बाली बाई उम्र 65 साल, सुरमा बाई पति पटलिया उम्र 30 साल, आरती पति बलाटिया उम्र 22 साल, बसंती पति सुडिया बारेला उम्र 35 साल, ललिता पति शंकर सोलंकी उम्र 27 साल, छेतू बाई पति जंगलिया बारेला उम्र 45 साल, सुशीला पति राजेश भिलाला 48 साल, सुनीता पति जग्गू बारेला, उम्र 42 साल, सुरली पति ईर सिंह बारेला उम्र 22 साल, मीना पति बबलू उम्र 30 साल।

यह भी पढ़ें – खुशखबरी: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 100 फीसदी वेर‍िएबल पे का लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews