Hindi News

युद्ध के साए में ऑपरेशन ऊर्जा, नौसेना के सहारे भारत पहुंच रहा तेल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच रणनीतिक सूझबूझ के जरिए भारत ईरान से एक के बाद एक अपने तेल और एलपीजी के टैंकर भारत मंगवा रहा है। इसमें नौसेना की भूमिका काफी अहम है।
युद्ध के साए में ऑपरेशन ऊर्जा, नौसेना के सहारे भारत पहुंच रहा तेल

पश्चिम एशिया में इस समय उथल-पुथल का माहौल है। यहां समुद्री मोर्चे पर हर कदम खतरे की आहट सुनाई दे रही है। हालत यह है कि वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट खड़ा हो गया है। कई देश आपूर्ति में बाधाओं का सामना कर रहे हैं। इसी बीच भारत ने अपनी सूझबूझ और नौसैनिक शक्ति का सशक्त प्रदर्शन किया है।

भारतीय नौसेना ऑपरेशन ऊर्जा के तहत होर्मुज से अपनी तैयारी टैंकरों को लगातार सुरक्षित निकाल रही है। यह जलमार्ग फिलहाल बहुत खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में भारत की सैन्य क्षमता और ऊर्जा सुरक्षा कूटनीति उभरकर सामने आई है।

ईरान से भारत आ रहे तेल टैंकर

भारत में अपने रणनीति के जरिए ईरान से विशेष अनुमति हासिल की है। यही वजह है कि भारत के जहाज फारस की खाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल रहे हैं। भारतीय नौसेना लगातार इन जहाजों के संपर्क में रहती है और एक-एक कर उन्हें सुरक्षित मार्ग से निकालती है। यह एक गाइड नेविगेशन मिशन है, जिसमें हर जहाज तक अलग-अलग निर्देश जाते हैं ताकि छिपे हुए खतरों से बचा जा सके।

छिपे हुए खतरों से कैसे बचता है भारत

समुद्र में छिपे हुए खतरों से निपटने के लिए भारत हाइड्रोग्राफी की ताकत का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें विशेष सर्वेक्षण के जरिए जहाज समुद्र की गहराई और तल की संरचना का सटीक नक्शा बनाते हैं, जिससे सुरक्षित मार्ग तैयार किया जाता है। जैसे ही होर्मुज स्ट्रेट पर होता है इसके बाद भारतीय युद्धपोत टैंकरों को पूरे सफर में सुरक्षा प्रदान करते हैं। ओमान की खाड़ी में नौसैनिकों की तैनाती भी बढ़ाई गई है, जो इस पूरे अभियान पर नजर रखे हुए है।

दूसरे देशों को भी मदद

हिंद महासागर और अरब सागर में जो चार्ट तैयार किए गए हैं वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। यही वजह है कि भारत न केवल अपने बल्कि मित्र देशों के जहाज को भी नेविगेशन उपलब्ध करवा रहा है। ये बात कहीं ना कहीं वैश्विक समुद्री सुरक्षा और रणनीति में भारत की मजबूती को स्थापित कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews