MP: चीनी उत्पादों का विरोध, शिवसेना ने बैनर-पोस्टर पर पोती कालिख, तोड़फोड़ की धमकी

MP: चीनी उत्पादों का विरोध, शिवसेना ने बैनर-पोस्टर पर पोती कालिख, तोड़फोड़ की धमकी

सागर।मनीष तिवारी।

कोरोना के दुनियाँभर में फैल रहे संक्रमण के बीच जहाँ इस महामारी का ज़िम्मेदार चीन को बताया जा रहा है वहीँ अब भारत और चीन की सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव ने चीन के प्रति भारत में आक्रोश और बढ़ा दिया है। यही वजह है कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी के आह्वान के बाद देश भर में स्वदेशी अपनाने और चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की मुहीम तेज़ हो रही है। इसी कड़ी में सागर में शिवसेना के युवाओं ने भी चीन के उत्पादों का बहिष्कार करते हुए चीन की मोबाइल कंपनी ओप्पो और वीवो के बोर्ड पर कालिख पोतकर अपना विरोध दर्ज कराया और व्यापारियों को ओप्पो वीवो जैसे चीन के कंप्नियों के प्रचार प्रसार में दुकानों के बाहर लगे बोर्ड को हटाने की चेतावनी दी।

सागर के उपनगर मकरोनिया चौराहा पर शिवसैनिकों ने दुकानों पर लगे विवो ओप्पो के विज्ञापन बैनरों पर कालिख पोती इस दौरान इन युवाओं ने मोबाइल व्यापारियों को जल्द इन बैनरों को दुकानों से नहीं हटाए जाने पर दुकानों में तोड़फोड़ की धमकी भी दी है।हालांकि इस दौरान ज्यादातर दुकानदारों ने ख़ुद ही चीनी कंपनियों के बैनर पोस्टर हटा लिए और शिवसेना के युवाओं की मुहिम का समर्थन किया लेकिन जहां ये बोर्ड नहीं हटाए गए वहां इन युवाओं ने बोर्ड पर काला ओयल पोतकर विरोध जताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews