पी सी शर्मा और नकुलनाथ ने अतिथि विद्वानों को दिया आश्वासन

पी सी शर्मा और नकुलनाथ ने अतिथि विद्वानों को दिया आश्वासन

भोपाल। राजधानी का शाहजहांनी पार्क अतिथि विद्वानों का शाहीनबाग बनता नज़र आ रहा है। अतिथि विद्वान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं और उधर सरकार अब तक अतिथि विद्वान नियमितीकरण को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं कह रही है।

अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के डॉ सुरजीत भदौरिया ने कांग्रेस पर दोहरा आचरण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक तरफ तो कांग्रेस शाहीन बाग़ के आंदोलन को समर्थन देती है, वहीं अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत अतिथि विद्वानों ले लिये मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोई भी सकारात्मक रूख नहीं दिखाया है।

हालांकि छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ का कहना है कि कांग्रेस का वचनपत्र राहुल गांधी जी का वचन है जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। अतिथि विद्वानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी के वचनपत्र एवं अतिथिविद्वान नियमितिकरण पर चर्चा की थी, जिस दौरान उन्होने ये बात कही।

वहीं विधि मंत्री पी सी शर्मा ने भी कहा है कि जब कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता को वचन दिया है तो उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। यह बातें उन्होने अपने रीवा प्रवास के दौरान अतिथि विद्वानों के एक प्रतिनिधिमंडल से कही। मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पी सी शर्मा से मिलकर नियमितिकरण के मुद्दे पर चर्चा की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews