सिरफिरे आशिक के खूनी खेल से दहला पंचायत ऑफिस, प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

सिरफिरे आशिक के खूनी खेल से दहला पंचायत ऑफिस, प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

मंडला।

प्रेम प्रसंग के मामले में अब आशिकों का खूनी खेल खेलने की वारदात भी अब शुरू हो गई है। प्रेम का नाम लेकर आशिक अपने प्रेमी की नृशंस हत्या तक करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। युवक जिला पंचायत दफ्तर के अंदर हाथ में धारदार चाकू लिए दाखिल हुआ और प्रेमिका से कुछ देर तक बात करने के बाद उस पर चाकू से एक-दो नहीं बल्कि पूरे 20 वार किए। जिसके बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल प्रेमिका पर चाकू से वार करने वाले आरोपी का नाम दीपक वासनिक है, जो छिंदवाड़ा का रहने वाला है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रेमी संग प्रेमिका के बीच शादी को लेकर बहुत दिनों से अनबन चल रही थी। उन दोनों के बीच करीबन 4 साल से अफेयर था। लेकिन 4 महीने पहले लड़की ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। जिसके बाद से आरोपी प्रेमी गुस्से में था। इसी बीच सोमवार को दफ्तर में रोज की तरह कर्मचारी अपना काम कर रहे थे उसी दौरान आरोपी प्रेमी दफ्तर में घुसा और महिला कर्मचारी से कुछ देर बाद करने के बाद धारदार हथियार से उस पर वार करना शुरू कर दिया। महिला अपने बचाव के लिए भागती रही लेकिन युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। युवक ने उस पर कुल 20 वार किए और उसके बाद दफ्तर से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी को कोई पश्चाताप नहीं था। महिला को अस्पताल ले जाने समय वह जोर जोर से हंस रहा था और कह रहा था कि मैंने उसे ऐसे मारा है कि वह बच ही नहीं सकती।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews