Pathaan On Prime: ओटीटी पर शाहरुख खान की फिल्म पठान ने मचाया धमाल, डिलीट सीन्स देख हैरान हुए फैंस

Pathaan On Prime

Pathaan On Prime Video: सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है और अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। लंबे समय से फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार था और प्राइम वीडियो पर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट को मानो पंख लग गए हैं क्योंकि उन्हें वह सीन भी देखने को मिले हैं जो थियेटर रिलीज के पहले कट कर दिए गए थे।

प्राइम वीडियो पर जब दर्शकों ने पठान के डिलीट किए गए सीन देखे तो उनके होश उड़ गए और इसके वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि अगर इन्हें थिएटर में दिखाया जाता तो ये धमाल मचा देते।

Pathaan On Prime

रिलीज हुई Pathaan On Prime

22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किए जाने के बाद यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है और इसके बाद से ट्विटर पर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से #Pathaan और #PathaanOnPrime ट्रेंड कर रहा है।

Pathaan On Prime

बता दें कि 25 जनवरी को जब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, उससे पहले सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन डिलीट करवा दिए थे। लेकिन ओटीटी पर दस्तक देने से पहले इन्हें वापस से फिल्म में जोड़ दिया गया है।

पठान के इन सीन्स की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर पठान के दो शिव चर्चा का विषय बने हुए हैं और यूजर्स का कहना है कि अगर इन्हें थियेटर में रिलीज किया जाता तो यह तहलका मचा सकते थे। थिएटर में जब फिल्म रिलीज की गई थी तो उसमें एक सीन था जहां शाहरुख को कुर्सी पर बैठा कर टॉर्चर किया जा रहा था। इसी की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए यूजर्स का कहना है कि इस सीन को बढ़ाया गया है।

शाहरुख खान की जबरदस्त एंट्री

फिल्म में एक और सीन है जिसमें शाहरुख खान लिफ्ट से निकलते हुए ऑफिस में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी एंट्री इतनी जबरदस्त है कि हर कोई उन्हें एकटक देखता हुआ नजर आ रहा है। फैंस का कहना है कि अगर थियेटर में रिलीज हुई पठान में यह सीन दिखाया जाता तो यह आग लगा देता।

डायलॉग्स की मची धूम

सोशल मीडिया यूजर्स पठान के सीन देखकर इन्हें ट्विटर पर शेयर करते हुए अपना एक्साइटमेंट तो जाहिर कर ही रहे हैं। साथ ही यह दुख भी जता रहे हैं कि इन्हें थिएटर में क्यों नहीं दिखाया गया।

इसी के साथ फिल्म के कुछ डायलॉग भी वायरल हो रहे हैं जिसमें से टॉर्चर सीन के दौरान शाहरुख कहते हैं कि तेरी हिंदी बहुत अच्छी है तेरी मां हिंदुस्तान गई थी या फिर ज्वाइंट ऑपरेशन है? इसके अलावा फिल्म के अलग-अलग क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पठान की कमाई

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कमाई की बात करें तो इसे प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिलीज होने के 43 दिनों के अंदर इसलिए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 513.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं यह फिल्म 1040.40 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews