विधायकों को छुड़ाने गए जीतू पटवारी और लाखन सिंह बेंगलुरू में गिरफ्तार, कांग्रेस के घेरते ही पुलिस ने किया रिहा

विधायकों को छुड़ाने गए जीतू पटवारी और लाखन सिंह बेंगलुरू में गिरफ्तार, कांग्रेस के घेरते ही पुलिस ने किया रिहा

अर्पण कुमार/बेंगलुरू। बेंगलुरू में मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कांग्रेस के घेरते ही दोनों मंत्रियों को तत्काल रिहा भी कर दिया गया। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के दबाव में स्थानीय पुलिस ने ये तानाशाही कार्रवाई की।

आपको बता दें कि कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह इन विधायकों को वापस लाने के लिये बेंगलुरू पहुंचे हैं। इस बीच जीतू  पटवारी ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरू में सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है। उनका कहना है कि लगभग 9-10 विधायकों को वो BJP के चंगुल से बाहर निकालने में सफल  हो गए थे लेकिन तभी पुलिस वहां आ गई और इन्हें जबरन गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने इनके साथ झूमाझटकी भी की और दोनों पक्षों में झड़प भी हुई। जीतू पटवारी का कहना है कि ऐन वक्त पर भाजपा के दबाव में काम कर रही पुलिस ने तानाशाही करते हुए इनके साथ हाथापाई भी की। खास बात ये है किं इन मंत्रियों के साथ विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी बेंगलुरू पहुंचे थे और उन्हें भी उनके बेटे से मिलने नहीं दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews